गुरुवार, 19 मई 2022

पंजवन देव जी कच्छावा

सम्राट पृथ्वीराज चहुआण के मंत्रिमंडल में 100 सामंत थे अर्थात यूं कहें कि उनकी सेना में 100 सेनापति थे जिनके बल पर पृथ्वीराज की हर युद्ध में विजय होती थी उनके सेना के एक सेनापति पजवन राय के बारे में उक्त आलेख है

 नरेश पंजवन देव जी कच्छावा : एक महान धनुर्धर एवम पराक्रमी योद्धा 

पंजवन देव जी सम्राट पृथ्वीराज के अहम सहयोगी थे। इनका विवाह पृथ्वीराज चौहान के काका कान्ह की पुत्री पदारथ दे के साथ हुआ।

पजवन देव जी ने स्वयं के नेतृत्व में  कुल 64 युद्ध जीते थे । 

प्रारंभिक रूप से भोले  राव पर विजय प्राप्त की , (राजा भीम सोलंकी गुजरात का राजा था इसे भोला भीम का जाता था) ।

पृथ्वीराज चौहान ने इन्हें  बाद में नागौर भेजा।

पृथ्वीराज और गोरी के बीच लड़े गए अधिकतर युद्धों में नेतृत्व इन्होंने ही किया।

जब गोरी से प्रथम बार सामना हुए तब  मुस्लिम सेना की संख्या 3 लाख के करीब थी।

परंतु पजवन जी के पास केवल 5000 सैनिकों की फौज थी। इसलिए पंजवन जी के लोगो ने अरज किया कि-

"अपने पास सेना बहुत कम है और गौरी के पास बहुत अधिक है इसलिए युद्ध मत करो, वापिस चलो।"

तब पंजवन जी कछवाहा ने कहा कि-

 " पृथ्वीराज को जाकर क्या कहेंगे। फिर भी जिसको घर प्यारा है वो युद्धक्षेत्र से जाओ अर्थात जिसे अपने प्राण प्यारे है वो अपने घर चले जाओ मैं तो युद्ध करूंगा। 

तुम सब मुह पर मूंछ रखते हो या घास बढ़ा रखी है। तुम सब हिम्मत हार गए हो इसलिए अपने घर जाओ।" 

इतना सुनते ही सभी सरदार बोले-

" महाराज आपके बिना हम कहा जाए हम आपके साथ ही रहकर युद्ध करेंगे। 

तभी गौरी से युद्ध प्रारम्भ हुए और मात्र 5000 की फौज के साथ उसकी 300000 की सेना को परास्त किया। 

गौरी को कैद कर के नागौर के किले में ले गए उसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर दंडित कर के छोड़ दिया।

गहैत गौरी शाह कै, भाजी सेना ओर।
आयो वाह लिया तब, फिर कुरम नागौर ।।

अर्थात :- आमेर नरेश पंजवन जी कछवाहा द्वारा गौरी को कैद करने पर मुस्लिम सेना युद्ध क्षेत्र से भाग गई। युद्ध मे विजय होकर कुरम ( पंजवन जी कछवाहा ) नागौर आये तब उनकी चारो और वाह वाह हो रही थी।
   

गौरी को कैद करके पंजवन देव जी कछवाहा जब दिल्ली गए तो पृथ्वीराज चौहान स्वयं सामने से आकर उनको सम्मान के साथ दरबार मे लेकर गए और वहां उनका बहुत बड़ा सम्मान किया। 

बाद में काबुल की तरफ पठानो ने माथा उठाया अर्थात पृथ्वीराज चौहान के सीमांत क्षेत्र में उपद्रव करने लगे तब आमेर नरेश पंजवन देव जी कछवाहा को काबुल भेजा। वहां पठानो ने खैबर घाटी रोक दी।
आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा ने  पठानो पर हमला किया और वहां अधिकार जमाया। वही गौरी से दूसरा युद्ध हुवा एवं उसमें विजय प्राप्त की।
.
.
.
आई समर सकेत मैं, पीड़ करि पज्जोन।
गोरी सम-गोरी अनी, गई लजत भजि भोन ।।
.
.

अर्थात :- सेनाएं समर भूमि में आकर आमने सामने हुई। तब पंजवन राय जी ऐसा पराक्रम दिखाया कि गोरी शाह को सेना का नाश कर दिया। गोरी स्त्री के समान लज्जित हुवा एवं उसकी सेना भी भाग गई।
.
.
.
बाद में पृथ्वीराज चौहान ने बुलाया और कन्नौज ओर चढ़ाई की। सयोंगीता ने पृथ्वीराज चौहान का वरण किया था एवं पृथ्वीराज चौहान ने फिर कन्नौज की ओर चढ़ाई कर के उसका अपहरण किया। तब आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा भी पृथ्वीराज चौहान  के साथ थे।
.
.
.
कन्नौज में जयचंद के साथ युद्ध हुआ। जयचंद की तरफ से अजमत खा पठान युद्ध करने आया था।

 उसके पास 60000 अश्वरोही सेना थी।  पठान अजमत ख़ाँ हाथी पर सवार था , आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा ने हाथी को पकड़  उसके  दांत उखाड़ डाले। 
.
.
.
उसकी सारी फ़ौज को रणखेत किया।  लेकिन आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा भी कन्नौज के पास इस युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हुए। 
.
.
.
जब इनकी वीरगति की खबर दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान के पास पहुंची तो पृथ्वीराज चौहान ने इनके सम्मान में कुछ यूं कहा :- 
.
.
.
आजे भिधाता ढिलडी आज ढूँढाड़ अनथ ।
आज अदिन प्रथिराज आज सावंत बिन मथ।।
.
.
आज पुहप बिन वास आज मरजाद अलंघिय।
आज असुर दल परक आज निज दल तजि संघिय।।

   हिंदवाण ढाल भाग्यो भरम, अपछरा आय उचकियो।
 पंजवन सुरग जीतै थकां, चंग चंग घरत कियो।
.
.
.
अर्थात :- पंजवन राव की मृत्यु पर आज दिल्ली विधवा की सी उदासी धारण किये हुए दिखने लगी है। मानो वह विधवा हो गई है। ढूंढाड़ प्रदेश उनकी मृत्यु से अनाथ हो गया है। सम्राट पृथ्वीराज के आज बुरे दिन का उदय हुआ है। सामन्तों का मस्तक शिरोमणि पंजवन आज नही रहा। पंजवन की मृत्यु से दूसरे सामन्त अपने आपको मस्तक विहीन मानने लगे है। आज पुष्प बिना सुगन्ध का हो गया है। आज मर्यादा ( न्याय -व्यवस्था ) भंग हो चुकी है। आज से शत्रु सेना में उत्साह और निज सेना में निराशा व्याप्त हो गयी है। तुर्को के दल के प्रवाह को रोकने वाला अब कोई नही रहा। हिन्दू धर्म की ढाल अब समाप्त हो गयी है। अब दुश्मनों का भृम दूर हो गया है। अप्सराएं युद्ध भूमि में उचक उचक कर देख रही है। वे पंजवन देव का वरण करना चाहती है। पंजवन के जीते जी मैने जगह जगह कितनी ही लड़ाइयां लड़ी है जीती है।
.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें